Birbal Story in Hindi : आप तो मुझसे भी बड़े पेटू है
Birbal Story in Hindi : आप तो मुझसे भी बड़े पेटू है
बादशाह अकबर खाने के बहुत शौकीन थे |
आये दिन वे महल में दावतों का आयोजन करवाते रहते थे |
इन दावतो में अकबर मंत्रियों के साथ बैठकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया करते |
दावत मे बीरबल भी हमेशा उनके साथ ही रहते थे |
एक दिन अकबर ने फिर से दावत का आयोजन करवाया और सभी मंत्रियो के साथ दावत का आनंद ले रहे थे |
बीरबल भी अकबर के पास बैठकर दावत के आनंद ले रहे थे |
भोजन ख़त्म होने के बाद खजूर की कटोरियाँ आई |
सभी खजूर का आनंद लेने लगे और खजूर की गुठलियों को सबने अपनी – अपनी कुर्सी के नीचे डाल दिया |
थोड़ी ही देर में कुर्सी के नीचे गुठलियों के छोटे-छोटे ढेर लग गए |
बादशाह अकबर ने अपने ढेर की तरफ देखा और उनके दिमाग में एक शरारत सूझी |
उन्होंने सोचा ! क्यों न आज बीरबल का मजाक बनाया जाए |
बादशाह ने अपनी कुर्सी के नीचे लगे ढेर को चुपके से बीरबल की तरफ सरका दिया |
बीरबल को इसका पता भी नही चला |
उसके बाद अकबर खड़े हो गए और
सभी दरबारियों को सुनाते हुए जोर से बोले- बीरबल ! तुमने इतने सारे खजूर खा लिये,
मुझे नही मालूम था कि तुम इतने बड़े पेटू हो |
सभी दरबारी भी बीरबल की कुर्सी के नीचे लगी गुठलियों के ढेर को देखकर बादशह की बात का समर्थन करने लगे |
देखते ही देखते बीरबल की हँसी उड़ने लगी |
बीरबल समझ गए कि बादशाह अकबर ने उनका मजाक उड़ाने के लिये ये सब किया है |
बीरबल बहुत चालक थे, वे चुप बैठने वाले कहा थे |
उन्होंने तुरन्त जवाब दिया – महाराज आप सच कह रहे है ! में सच मैं पेटू हूँ और
मैंने बहुत सारे खजूर खाए है,
लेकिन महाराज – आप तो मुझसे भी बड़े पेटू निकले, आप तो खजूर के साथ -साथ गुठलियाँ भी खा गए |
फिर उन्होंने सभी मंत्रियो से अकबर की कुर्सी के नीचे देखने के लिये कहा |
सबने देखा – वहां पर एक भी गुठली नही थी और यह देखकर सब लोग हँसने लगे |
अकबर बीरबल का मजाक उड़ाने चले थे लेकिन खुद ही हँसी के पात्र बन गए |
टॉप आर्टिकल :
[…] आप तो मुझसे भी बड़े पेटू है Birbal Story in Hindi […]